MP: एक ऐसा आम जिसके नाम से जारी है डाॅक टिकट, देश और विदेश में भी है इसकी मांग -

देश और विदेश में भी है इसकी मांग -
 
 | 
5

Photo by google

MP: एक ऐसा आम जिसके नाम से जारी है डाॅक टिकट, देश और विदेश में भी है इसकी मांग -

डाॅयबिटिक मरीज भी ले सकते है इस आम का स्वाद, आम की 213 प्रजापतियों का राजा है यह आम, जानिए क्या है इसकी खाशियत…

 रीवा। यूं तो देश भर में कई तरह के आम पाए जाते हैं। लेकिन रीवा की पहचान कहे जाने वाले फलों के राजा सुंदरजा आम का स्वाद न केवल देश बल्कि विदेशों में भी खूब लोकप्रिय है। इसकी खासियत यह है कि यह दूसरे आम से कहीं अधिक स्वादिष्ट होता है। साल 1968 में इसके नाम से डॉक टिकट भी जारी किया जा चुका है। इस आम की एक खासियत यह भी है कि इस आम को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं।

अपनी खुशबू से पहचाना जाता है यह आम -
मध्यप्रदेश में पाए जाने वाले आम की 213 प्रजातियों मंन से सबसे प्रमुख सुंदरजा आम है। एक जिला.एक उत्पाद के तहत रीवा का सुंदरजा आम है। यह मुख्यतरू रीवा की देन है जो अब पूरे देश की नर्सरियों में पाया जाता है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कलकत्ता, पाकिस्तान, इग्लैण्ड और अमरीका सहित अरब देशों में सुंदरजा आम अपनी खासियत के चलते आम प्रेमियों को काफी लुभाता है। इसकी खासियत यह है कि सुंदरजा में सेंट जैसी खुशबू होती है। जैसा कि इसका नाम है यह देखने में भी उसी तरह सुंदर दिखाई देता है। आम की मिठास इतनी है कि इसे आंख मूदकर पहचाना जा सकता है। इसके चलते सभी सुंदरजा को पंसद करते हैं।

देश और विदेश में भी है विख्यात
सुंदरजा आम इस खासियत को लेकर समूचे देश सहित विश्व के अन्य देशों में भी विख्यात है। इसकी मिठास कोयल की मीठी वाणी से भी ज्यादा मधुर है। जिसकी वजह से बाजारों में इसकी मांग भी बनी रहती है। यह अपनी खासियत के चलते काफी लोकप्रिय है, जो थोड़ा महंगे दामों में बिकता है। सुंदरजा आम की एक छोटे से पेड़ में 100 से 125 किलो की पैदावार होती है और एक आम का वजन औसतन 200 से 250 ग्राम तक होता है।

राजा महाराजाओं की खास पसंद था यह आम -
सुंदरजा के पौधे राजघराने की देन है। सुंदरजा किस्म का आम महाराजाओं की खास पसंद में शामिल है। जिसकी मांग अब विदेशों तक में है। यह कुठिलिया अनुसंधान केन्द्र और गोविंदगढ़ में सुंदरजा के काफी पौधे मौजूद हैं। यह मौसम की मार के चलते फल कम हो रहे हैं। इसलिए आम प्रेमियों को लुत्फ उठाने के लिए इसे मंहगे दामों पर खरीदने के लिए भी तैयार हैं।

डाॅयबिटीज मरीजों को डाॅक्टर देते है यह आम खाने की सलाह
1968 में इसके नाम से डॉक टिकट भी जारी किया जा चुका है। सुंदरजा आम के कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस आम की प्रजातियों में इसे सबसे बेहतर माना जाता है। डायबिटीज के मरीज भी इस आम का स्वाद उठा सकते हैं और कई दिनों तक इसे रखा जा सकता है। सुंदरजा विश्व का एक ऐसा आम है जिसे डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को खाने की सलाह भी देता है।
क्रेडिट Tezkhabar24