मिशन 2023 में जुटी MP कांग्रेसः MP दौरे पर कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल, 5 जिलों के संगठन पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

मिशन 2023 में जुटी मध्यप्रदेश कांग्रेसः
 | 
1

File photo

मिशन 2023 में जुटी मध्यप्रदेश कांग्रेसः एमपी दौरे पर कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल, 5 जिलों के संगठन पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अब मिशन 2023 की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में एमपी के दौरे पर कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल आ रहे हैं। वे आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 5 जिलों के संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

बैठक में प्रदेश के देवास, शाजापुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल के जिलाध्यक्ष और सेवादल के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में जिलों में निकाली जाने वाली 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

बता दें कि राजस्थान प्रदेश के उदयपुर शिविर में जिलों में पदयात्रा निकालने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में
9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन दिवस से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेशभर में यात्रा निकाली जाएगी। पद यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीति और वादाखिलाफी के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। पदयात्रा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।साभार