मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस में 3 सचिव, 1 जिला अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों को हटाया -

23 पदाधिकारियों को हटाया -
 
 | 
2

Photo by google

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस में 3 सचिव, 1 जिला अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों को हटाया -

भोपाल । मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सालों से पदों पर काबिज और निष्क्रिय 23 पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। इनमें तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभाओं के युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग ने बताया लापरवाही के चलते जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने काम में रूचि नही दिखाई, ऐसे पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने पदमुक्त कर दिया है।

भूरिया ने बताया कि जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है उनके स्थान पर जल्दी ऐसे ऊर्जावान, स्थानीय जनाधार वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो आगामी विधानसभा से पहले युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और भी ज्यादा मजबूत कर सकें। वहीं प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में “यूथ जोड़ो खूब जोड़ो” अभियान गतिशील है जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रमुखता से किया जा रहा है।

इन पदाधिकारियों को हटाया
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के तीन सचिव हिफ्लुर्रहमान खान, अजय राय, चन्द्रकांत शर्मा। बैतूल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर, इसके अलावा 19 विधानसभा अध्यक्षों में प्रवीण कुमार जैन अटेर, संदीप तिवारी चैहर, जितेन्द्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति चण्डा, अनिकेश संघिया रहली, अफजल खान दमोह, अंकुर जैन जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेन्द्र नायक महाराजपुर, दिनेश चौरसिया विजावर, अरविन्द रावत मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा जतारा, राजपालसिंह पवई, नसीम कुरैशी केवलारी, राकेश डामोर पेटलावद, अजयकुमार चंदेल सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी सिहावल, नारायण सिंह चौहान सीधी को हटाया गया है।

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस की बड़ी बैठक -
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बुलाई गई है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एवं संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। 
क्रेडिट -DesRag