MP: लापता व्यक्ति का मिला शव 9 दिन से लापता था -
बोरे में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला -
Apr 29, 2022, 16:08 IST
| File photo
लापता व्यक्ति का मिला शव 9 दिन से लापता था -
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में नौ दिन से लापता ग्राम छीरपानी निवासी दशरथ सिंह का बोरे में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका है। पुलिस ने तीन संदेहियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
परिजनों ने 21 अप्रैल को कोतवाली में दशरथ सिंह की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आज अतरिया गांव के पहाड़ी अंचल में बोरे में बंद उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।