BREAKING : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे विभाग

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे विभाग
 | 
1

File photo

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे विभाग

नगर सरकार और गांव की सरकार के लिए हुए चुनाव में  भाजपा को उतने अच्छे नतीजे नहीं मिले जितना उसने सोचा था, इसी के चलते भाजपा इन नतीजों को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी मान रही है। भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है, मुख्यमंत्री फिर से जनता के बीच जाकर समस्याएं सुन रहे हैं।

माना जा रहा है कि नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे और कुछ की छुट्टी भी हो सकती है। संभावित बदलाव के मद्देनजर विधानसभा का मानसून सत्र डेढ़ महीने आगे बढ़ाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में बड़ी राजनीतिक सर्जरी
मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिलने लगे हैं। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के कई मंत्रियों की छुट्टी की भी अटकलें लगाई जा रही है। इसके पीछे ठोस वजह भी है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन मनमाफिक नहीं रहा।

लिहाजा आलाकमान की नाराजगी की बातें भी सामने आ रही हैं। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर से भी दिल्ली में बात की। गुटबाजी से लेकर मंत्रियों के क्षेत्र में दौरे को लेकर भी पार्टी नए सिरे से प्लान बना रही है।

ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून सत्र की नई तारीख से पहले कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने वाले हैं। त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में ग्वालियर, विंध्य व महाकौशल में जो परिणाम आए हैं उससे पार्टी हाईकमान खुश नहीं है।

इसी कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव परिणामों के बाद विंध्य, ग्वालियर-चंबल व महाकौशल क्षेत्र के विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है साभार