IPS Promotion 2023 : आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन, कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड-पे मैट्रिक्स 12 का मिलेगा लाभ, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन
 | 
1

Photo by google

आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के तहत 1 जनवरी 2023 की स्थिति में उन्हें पदोन्नति दी गई है।

MP IPS Promotion 2023 : अधिकारी कर्मचारियों के तबादले के बीच एक बार फिर से अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसके लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। 9 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत की गई है।

कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे मैट्रिक्स का लाभ 

मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी नागेंद्र सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था और सुरक्षा भोपाल सहित प्रदीप शर्मा सेनानी 14वीं वाहिनी विसवल ग्वालियर और अभिजीत कुमार रंजन सेनानी 35 वीं वाहिनी, विसवल को एक जनवरी 2023 से भारतीय पुलिस सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे मैट्रिक्स का लाभ दिया जाएगा, उन्हें 78800 से 2 लाख 9 हजार 200 रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

9 IPS अधिकारियों को कनित प्रशासनिक ग्रेड वेतन मैट्रिक्स 12 का लाभ

इसके साथ ही 9 IPS अधिकारियों को कनित प्रशासनिक ग्रेड वेतन मैट्रिक्स 12 का लाभ दिया गया है उन्हें 78800 से 209200 रुपए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। हालांकि उन्हें अगले सत्र में बिना किसी छूट के मिड कैरियर ट्रेनिंग से स्थित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा।

इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ

यह अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है,

  • उनमें 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पुलिस अधीक्षक बड़वानी दीपक कुमार शुक्ला को पदोन्नति दी गई है
  • इसके अलावा पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर, सचिन शर्मा
  • पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदा पुरम गुरकरन सिंह,
  • पुलिस अधीक्षक जिला रायसेन विकास कुमार शहवाल
  • पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया,
  • पुलिस उपायुक्त Zone 1 नगरीय पुलिस भोपाल साईं कुमार एस थोटा,
  • पुलिस अधीक्षक जिला दतिया अमर सिंह राठौर
  • श्रीमती वाहिनी सिंह
  • और पुलिस अधीक्षक जिला सतना आशुतोष को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।Mp breaking