24 घंटे में ढाई इंच वर्षा से तरबतर हुआ सतना, फिर भी तड़पा रही उमस...

24 घंटे में ढाई इंच वर्षा से तरबतर हुआ सतना
 | 
1

File photo

24 घंटे में ढाई इंच वर्षा से तरबतर हुआ सतना, फिर भी तड़पा रही उमस

सतना मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक जिले में जोरदार बारिश हुई। वहीं बुधवार बूंदाबांदी और धूप के बाद शाम को उमस से लोग परेशान हो गए। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई,

जबकि 24 घंटे के दौरान 62 मिलीमीटर लगभग ढाई इंच वर्षा से सतना तरबतर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सतना का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 96 प्रतिशत तो शाम की आर्द्रता 80 प्रतिशत मापी गई।

ऐसा है जिले का हाल
जिले में इस वर्ष 1 जून से 27 जुलाई 2022 तक 293.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 341.7 मि.मी.,

सोहावल (रघुराजनगर) में 220.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 134.7 मि.मी., बिरसिंहपुर में 466 मि.मी., रामपुर बघेलान में 228 मि.मी., नागौद में 463 मि.मी., जसो (नागौद) में 195.8 मि.मी., उचेहरा में 338 मि.मी., मैहर में 211.1 मि.मी.,

अमरपाटन में 260 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 374.3 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 318.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी |साभार