श्रीमद भागवत कथा आज से गुढ में, कलश यात्रा आज 11 बजे से हुआ -

वर्षा नायक संस्थापक एवं अध्यक्ष अखिल समाज सेवा दल ने बताया -
 | 
1

Photo by google

श्रीमद भागवत कथा आज से गुढ में, कलश यात्रा आज 11 बजे से हुआ -

गुढ़ (नि.प्र) - नगर परिषद गुढ़ वार्ड नं.14 श्री भागवत पैलेस में श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमयी कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन आज दिनाँक 18 जनवरी 23 दिन बुधवार से प्रारंभ हुआ है। जो दिनाँक 24 जनवरी 23 दिन मंगलवार तक नियमित रूप से चलेगा। कथा का संगीतमय बाचन आचार्य श्री प्रवर अम्बरीश कृष्ण शास्त्री श्री धाम बृन्दावन के मुखरविन्दु से संचालित हुआ है।

उक्त संगीतमयी कथा बाचन का समय दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक रहेगा। आयोजको द्वारा इस संगीतमय कथा के आयोजन के लिए महीनो से बड़े उत्साह के साथ तैयारी में जुटे थे। आज बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम का सुबह 11 बजे से कलश यात्रा से शुरुआत हुआ है।

आयोजक मंडल श्री भागवत पैलेश के सदस्यों सहित संचालक केदार नाथ गुप्ता के द्वारा क्षेत्रीय जनो,भक्तगणों, इष्टमित्रों से श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने श्री भागवत पैलेश राइसमिल के सामने वार्ड क्र.14 में पहुचने का आग्रह किया है। मुख्य आयोजक कर्ता ऐड अनंत कुमार गुप्ता पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल समाज सेवा दल।