MP: फरियादी महिला को वकील ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,8 माह का मासूम सड़क पर रोता रहा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, FIR दर्ज -

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,होने पर  FIR दर्ज - 
 
 | 
1

File photo

फरियादी महिला को वकील ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोग बने रहे तमाशबीन, 8 माह का मासूम सड़क पर रोता रहा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, FIR दर्ज - 

शहडोल। मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक वीडियो शहड़ोल जिले के ब्यौहारी से सामने आया है, जहां न्यायालय परिसर में एक शख्स (वकील) एक (फरियादी) महिला को सड़क में दौड़ा दौड़ा कर मार रहा है। महिला मदद की गुहार लगाती रही लेकिन वहां मौजूद लोग महिला की मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। वहीं घटनास्थल पर महिला का 8 माह का मासूम सड़क पर रोता दिखाई पड़ रहा है। लोग मूकदर्शक बन इस दृश्य को देखते रहे। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो शहडोल जिले के ब्यौहारी न्यायालय परिसर का है। जहां धारा 125 के तहत भरण पोषण की रिवीजन फाइल न्यायालय में लगी थी। जिस सिसलिले में फरियादी महिला न्यायालय आई थी और अपने पति से बात कर रही थी।, इसी दौरान किसी बात को लेकर एक वकील भगवान सिंह से विवाद हो गया। उन्होंने अपना आपा खो दिया और फिर क्या था सरेआम सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला मदद की गुहार लगाती रही किंतु किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले शख्स भगवान सिंह के खिलाफ धारा 355, 323, 294, 606 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 11 निवासी भारती पटेल अपने 8 माह के बच्चे को लेकर ब्यौहारी न्यायालय में धारा 125 के तहत भरण पोषण की रिवीजन फाइल के सिसलिले में न्यायालय आई थी। साभार लल्लू राम।