सिंगरौली में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप...

सिंगरौली में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
 | 
1

File photo

सिंगरौली में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

सिंगरौली।।कोतवाली थाना के खुटार चौकी अंतर्गत गड़हरा स्कूल के पास अज्ञात कारणों मृत अवस्था में 17 वर्षीय नाबालिग युवक की शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

1

सड़क के किनारे पड़े 17 वर्षीय नाबालिग युवक को देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके पश्चात खुटार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर खुटार पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मिले युवक का शव हत्या कर फेंका गया है या कोई सड़क दुर्घटना से मृत्यु हुई है।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंकित दुबे पिता दीनानाथ दुबे ग्राम देवरी का बताया जा रहा है।खुटार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवक की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। जिसकी खुटार पुलिस जांच में जुटी हुई है।साभार