गजब MP: परिजनों ने जिसका कर दिया अंतिम संस्कार,वह जिंदा लौटा, अब पुलिस की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला ? -

पुलिस ने शव का PM करवा कर परिजनों को सौंप दिया था -
 
 | 
1

File photo

गजब MP: परिजनों ने जिसका कर दिया अंतिम संस्कार,वह जिंदा लौटा, अब पुलिस की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला ? - 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति का 24 घंटे पहले अंतिम संस्कार किया गया वो जिंदा लौट आया। बेटे ने मुंडन कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने चूड़ियां फोड़कर मांग का सिंदूर पोछ दिया। शुक्रवार को परिवार वाले अस्थियां उठाने श्मशान जा रहे थे, तभी वो शख्श अचानक जिंदा लौट आया। अब पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया वो कौन था।

दरअसल, इंदरगंज के नौगजा रोड के रहने वाले रोहित कुशवाह 10 दिन पहले घर से मंदिर के लिए निकला था, लेकिन घर लौटकर नहीं आया। 2 दिन पहले महाराजबाड़ा के पार्क में एक लाश मिली। पुलिस ने रोहित के परिवार वालों को जानकारी दी और लाश की शिनाख़्त करने के लिए बुलाया। मॉर्च्युरी में लाश थी, उसका चेहरा बिगड़ा हुआ था, उसका एक हाथ और पैर दिव्यांग था, रोहित भी एक हाथ और पैर से विकलांग है। रोहित जैसी कद लग रही थी। लिहाज़ा परिजन ने डेडबॉडी की पहचान रोहित के रूप में की।

पुलिस ने शव का PM करवा कर परिजनों को सौंप दिया। शव घर लाया गया तो रोहित की पत्नी ने मातम करते हुए चूड़ियां फोड़ ली और माथे का सिंदूर पोछ दिया। इसके बाद परिजनों ने रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को रोहित के परिजन मुक्तिधाम में अस्थियां उठाने के लिए जा रहे थे। इसी बीच परिजनों को खबर मिली कि रोहित अपनी ससुराल गिरवाई में पहुंच गया है। खबर मिलते ही परिजन ससुराल पहुंचे जहां रोहित को जिंदा देख सब हैरान रह गए।

रोहित ने बताया कि वो गिरवाई में बेपुरा माता के मंदिर पर दर्शन करने गया था। फिर वहीं रुक गया था। परिवार वाले रोहित को जिंदा देखकर खुश हो गए। ऐसे में अब मामले की पड़ताल में इंदरगंज, कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती खड़ी हो गई। रोहित जिंदा है तो आखिर मरने वाला व्यक्ति कौन था, जिसका अंतिम संस्कार किया गया।

ग्वालियर ASP मृगाखि डेका का कहना है कि परिजन को सौंपने से पहले शव के फिंगर प्रिंट ले लिए गए थे। फिंगर प्रिंट के आधार पर मरने वाले की शिनाख्त की जा सकेगी। मृतक के कपड़े और फोटो पुलिस के पास हैं। आगे पड़ताल की जा रही है। साभार लल्लू राम।