अखिल भारतीय पंचायत परिषद का मध्यप्रदेश के चंबल और ग्वालियर संभाग के सम्भागीय कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न -

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन के करकमलों से उद्घाटन हुआ -
 
 | 
1

Photo by google

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का मध्यप्रदेश के चंबल और ग्वालियर संभाग के सम्भागीय कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न -

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का मध्यप्रदेश के चंबल और ग्वालियर संभाग के ग्वालियर में सम्भागीय कार्यालय का अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जादौन के करकमलों से उद्घाटन हुआ।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संभागीय कार्यालय का बुधवार 1 मार्च को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जादौन जी के करकमलों से उद्घाटन हुआ। जिसमे परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार गण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन द्वारा हिंदू धर्म की आस्था की प्रतीक गौ माता का पूजन के साथ चारा खिलाकर संभागीय कार्यालय ग्वालियर चंबल का संचालन कराया।

2

उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मुख्य रूप से अशोक सिंह यादव,वरिष्ठ पत्रकार  डीके शर्मा, दिनकर अभिमन्यु, मध्यप्रदेश प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर,उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश नरेश सिंह धाकड़, राजपूत वरिष्ठ सदस्य पंचायत ग्वालियर सहित वरिष्ठ पत्रकार गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4