छाए बादल, रात भर बूंदाबांदी, सुबह से झमाझम बारिश

छाए बादल
 | 
photo

File photo

छाए बादल, रात भर बूंदाबांदी, सुबह से झमाझम बारिश

ग्वालियर। राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे का असर दिखाई देने लगा है। रात भर बूंदाबांदी का दाैर चला, इसके बाद सुबह से तेज बारिश शुरू हाे गई है। गुरूवार काे सुबह से ही बादल व कोहरे ने सूरज को ढंक लिया, जिससे धूप नहीं निकली। इससे दिन में ठंड बढ़ेगी। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हाे गई। बारिश के कारण अचानक ठंड बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 11.3 डिसे तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 जनवरी के बीच ग्वालियर सहित पूरे अंचल में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। घना कोहरा भी छा सकता है। दिन में सूरज नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बार का पश्चिमी विक्षोभ काफी शक्तिशाली है, जिसके चलते बारिश सिलसिला चार दिनों तक जारी रह सकता है। 10 जनवरी तक बादल छा सकते हैं।

मजबूत हुआ चक्रवातीय घेरा, तेज होगा बारिश का दौर।

इस बार ठंड का दौर काफी कड़ाके भरा रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर से पश्चिमी होगा और आसमान भी साफ होगा। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 11 जनवरी से हाड़ कंपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। संक्रांति पर कड़ाके की ठंड हो सकती है।

– कोहरे के साथ ठंड रह सकती है। शीतलहर के भी आसार रहेंगे। जनवरी में ठंड का पहला दौर होगा।