डाक्टर वी एन सतनामी होगे कांग्रेस मे शामिल -

मनगवां विधानसभा मे कांग्रेस से करेगे दावेदारी -
 
 | 
1

Photo by google

डाक्टर वी एन सतनामी होगे कांग्रेस मे शामिल -

मऊगंज। राज्य सहकारी अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष पूर्व बीएमओ मऊगंज सतनामी हाल ही में अभी सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉक्टर सतनामी ने मनगवां विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है ।

ज्ञात हो कि डाक्टर वी एन सतनामी देवतालाब विधानसभा जब आरक्षित थी तो 1998 में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। और बहुत कम वोटों के अंतर से वह चुनाव हारे थे उसके बाद वह पुनः अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग को देते रहे अभी दिसंबर 22 में डाक्टर सतनामी रिटायरमेंट हो गए। 

वह बीएमओ मऊगंज और कई अन्य स्थानों पर अपनी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दी है तथा मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं अपनी सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यह कहा है कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए मनगवां विधानसभा से आवेदन करेंगे। ज्ञात हो कि डाक्टर सतनामी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के अति करीबियों में गिने जाते रहे हैं।