सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविधालय हनुमना मे महिला सशक्तीकरण संबंधी कारण रैली का हुआ आयोजन -

कारण रैली का हुआ आयोजन -        
 
 | 
2

Photo by google

सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविधालय हनुमना मे महिला सशक्तीकरण संबंधी कारण रैली का हुआ आयोजन -          

हनुमना। सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना रीवा मध्य प्रदेश मे आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शाशन भोपाल के निर्देशानुसार दिनाँक 1/05 /23  को प्रातः 8 बजे महाविद्यालय परिसर से हनुमान नगर भ्रमण करते हुए नगर पारिषद जनपद पंचायत थाना गांधी पार्क तक छात्र छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के स्लोगन के साथ  रैली का आयोजन किया गया।

3

गांधी पार्क में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर आर शुक्ला ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया उसके बाद छात्र छात्राओं ने गाँधी पार्क से वापस होते हुए विभिन्न नारो एवं स्लोगन के साथ महाविद्यालय परिसर पहुंचकर रैली का समापन करते हुए महाविद्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11.30 पर महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विषय पर समूहवार छात्र छात्राओं द्वारा कार्यशाला /परिचर्चा का आयोजन किया गया।

परिचर्चा में महाविद्यालय के अधिकांश छात्र छात्राओं ने समूह बनाकर अपने विचार व्यक्त किए.जिनमे सुनीता पाल दीपक साकेत संजू द्विवेदी, प्रिय गुप्ता, रामाधार यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही। 

इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ०  आरआर शुक्ला कार्यक्रम प्रभारी डॉ० प्रेम शंकर शुक्ला महाविद्यालय सीनियर प्राध्यापक डॉ एके पांडे सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।