Ujjain News : शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्मपरिवर्तन तीन गिरफ्तार, एक की तलाश..

शादी करने  का झांसा देकर दुष्कर्म
 | 
2

Photo by google

उज्जैन में धर्म परिवर्तन के साथ में ही दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है

उज्जैन:  इंदौर निवासी एक महिला को खाचरौद के मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से शादी करने के लिए मतांतरण करने को कहा। महिला ने आठ माह पूर्व धर्म परिवर्तन कर लिया। बावजूद इसके युवक शादी नहीं की। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत की थी। खाचरौद पुलिस ने मंगलवार को आरोपित युवक उसकी मां, मौसा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी मौसी की तलाश की जा रही है।

खाचरौद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि इंदौर निवासी एक युवती खाचरौद में अपने रिश्तेदार के यहां जाती रहती थी। उस दौरान युवती नाबलिग थी। युवती की दोस्ती रोमी अली पुत्र खुशतर अली निवासी बागपुरा खाचरौद से हो गई थी। वर्ष 2016 में युवती की शादी हो गई थी।

विवाह पूर्व संबंध की जानकारी मिलने पर युवती के पति ने वर्ष 2020 में तलाक ले लिया था। इसके बाद एक बार फिर रोमी अली ने युवती के संपर्क में आया और कई बार दुष्कर्म किया। रोमी ने युवती को इंदौर में किराये का मकान दिलवाया और वहां रखा था। वह उसे शादी का झांसा देकर कई बार खाचरौद बुलाकर भी दुष्कर्म करता था।

ठ माह पूर्व करवाया मतांतरण

युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो रोमी उसकी मां अलमास बेगम उर्फ नीलो, मौसा जाकिर पुत्र सरदार मिर्जा तथा मौसी ने धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा था। आठ माह पूर्व जब महिला ने मतांतरण कर लिया तब भी रोमी व उसके स्वजन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत की थी। मंगलवार को पुलिस ने रोमी उसकी मां, मौसा व मौसी के खिलाफ धारा 376, 506 तथा 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रोमी, उसकी मां अलमास बेगम, मौसा जाकिर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से तीनों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस आरोपित रोमी की मौसी की तलाश में जुटी है।publicreporter