सड़क हादसा : कार-आटो टक्कर में 2 की मौत,4 घायल,अस्पताल में इलाज जारी-

कार-आटो टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल
 
 | 
photo

File photo

सिंगरौली में बड़ा हादसा : कार-आटो टक्कर में दो की मौत,चार घायल -

कोयलखूथ मुख्य मार्ग में बुधवार की रात क्रेयटा कार व आटो में जबरजस्त भिड़ंत हुई। जिसमें आटो वाहन में सवार रमेश कुमार पिता स्व.सजीवन सिंह उम्र 34 वर्ष, शैलेश प्रसाद पिता गयालाल शाह उम्र 36 वर्ष निवासी रौंदी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि लकपति सिंह पिता भीम सिंह उम्र 24 वर्ष सहित अन्य कई लोग घायल हो गये हैं। घटना स्थल पर पहुंच गुस्साये ग्रामीणों ने चकाजाम कर दिया।

सिंगरौली 14 अक्टूबर। माड़ा थाना क्षेत्र के कोयलखूथ मुख्य मार्ग में बुधवार की रात करीब 9.30 बजे क्रेयटा कार एवं आटो की आमने सामने भिड़़ंत में आटो में सवार दो लोगों की अकाल मौत हो गयी। कई घायल हैं जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कार सवार लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग में चका जाम कर दिया है। खबर मिलते ही एसडीओपी राजीव पाठक, टीआई नागेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य भारी संख्या में पुलिस अमला पहुंच गया है। घटना की पुष्टि एसडीओपी मोरवा ने की है।

जानकारी के मुताबिक कोयलखूथ मुख्य मार्ग में बुधवार की रात क्रेयटा कार व आटो में जबरजस्त भिड़ंत हुई। जिसमें आटो वाहन में सवार रमेश कुमार पिता स्व.सजीवन सिंह उम्र 34 वर्ष, शैलेश प्रसाद पिता गयालाल शाह उम्र 36 वर्ष निवासी रौंदी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि लकपति सिंह पिता भीम सिंह उम्र 24 वर्ष सहित अन्य कई लोग घायल हो गये हैं। घटना स्थल पर पहुंच गुस्साये ग्रामीणों ने चकाजाम कर दिया। मौके पर एसडीओपी, टीआई व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे रहे।