राजकोट में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार-

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार
 | 
gangrape

File Photo

राजकोट में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार-

राजकोट की महिला आर्थिक मदद के लिए गोंडल पहुंची थी और उसने एक शख्स से मुलाकात की थी। पहले गेस्टहाऊस में संबंध बनाने की बात करने पर महिला ने इसका विरोध जताया तो महिला को भगवतपरा हरभोले सोसाइटी प्रमुख स्वामी के पार्क के खुले प्लाॅट में ले जाया गया जहां 6 शख्सों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। इस दौरान 6 शख्स पूरी रात महिला से जबरदस्ती करने के बाद महिला को कॉलेज चौक उतारकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद महिला को इलाज के लिए राजकोट सिविल में भर्ती कराया गया। जहां गोंडल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चंद घंटों में ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में डिप्टी पुलिस अधिक्षक प्रतिपालसिंह झाला, सिटी पीआई संगाडा, पीआई गोहिल तथा पीएसआई बीएल झाला सहित उनकी टीम जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने निखिल चंदूलाल दाफड़ा, प्रवीण सोमा परमार, राहुल मनसुख रादडिया, अजय उर्फ गनी विनोद देरवाडिया, महेश भीखा मानसूरीया और कल्पेश नरसी परमार को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

भतीजे के दोस्त ने ही रचा षडयंत्र
50 वर्षीय महिला ने गोंडल थाने में 6 शख्सों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी शादी 32 साल पहले हुई थी और उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। 13 साल पहले पति के साथ डिवोर्स होने के बाद वह अकेली अपने भतीजे के साथ रहती थी। रुपयों की जरूरत पड़ने पर भतीजे के कहने पर वह मदद के लिए गोंडल में भतीजे के दोस्त अकबर के पास गई थी। गोंडल आने के बाद ही अकबर ने षडयंत्र रचा था।

जामनगर: ग्राइंडर छूटने पर कटी गले की नस, युवक की मौत
जामनगर के आराम होटल में कडैया काम करने वाले युवक एक हादसे का शिकार होकर मौत की भेंट चढ़ गया है। जीमरूम में रिनोवेशन का काम चल रहा था तभी ग्राइंडर मशीन हाथ से छूटने के बाद गले की नस जाने पर युवक की स्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की बहन की शादी एक महीने बाद होने वाली है।
जानकारी के अनुसार कडीयावाड इलाके में रहने वाला तथा कडैया का काम करने वाला संजय राजू खेतानी (33) आराम होटल के जीमरूम में काम कर रहा था तभी अचानक हाथ से ग्राइंडर मशीन छूटने के बाद उसकी गले की नस कट गई जिससे वह लहुलूहान अवस्था में गिर पड़ा। घटना के बाद उसे तुरंत जीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सिटी बी डिविजन पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता की शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।