पशु काटने वालों ने पुलिस पर धारदार हथियार से किया हमला, कई जवान घायल -

पुलिस पर धारदार हथियार से हमला, कई जवान घायल -
 
 | 
5

Photo by google

पशु काटने वालों ने पुलिस पर धारदार हथियार से किया हमला, कई जवान घायल -

बागपत। बागपत में पुलिस को मिनी कमेले चलता मिला पशु कटान आरोपियों ने धारदार हथियार से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के कुरेशिया मोहल्ले में अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान अवैध कटान करने वालों ने पुलिस कर्मियों के पिस्टल छीनने का प्रयास किया और मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद अन्य पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद छापामारी की गई तो मिनी कमेला पकड़ा गया।

जहां एक हजार से ज्यादा कटे हुए पशु बरामद हुए। थाना क्षेत्र में कई महीने से आबादी के बीच चल रहा था कमेला पुलिस को इसकी जानकारी थी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन जब एसओजी टीम ने छापामार कार्रवाई गई तो महिलाओं ने पूर्ण विरोध किया जिसके बाद कई थानों की पुलिस और सीओ देवेंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई कर पशु कटान के अवशेष बरामद हुए। बागपत सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दो आरोपी ले लिए गए हैं। अवैध रूप से कमेला कहीं नहीं चलने दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्रेडिट jsr