कमजोर कड़ी पर भाजपा की नजर,मुख्यमंत्री ने संभाला पहला मोर्चा -

चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी -
 
 | 
bjp

File photo

कमजोर कड़ी पर भाजपा की नजर,मुख्यमंत्री ने संभाला पहला मोर्चा -

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीट जीतने के अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी ने पहले कमजोर कड़ी यानी 2019 में पराजय झेलनी वाली सीटों पर ध्यान पूरी तरह से केन्द्रित कर दिया है। भाजपा को 2019 में 16 सीट पर हार का स्वाद चखना पड़ा था, जिसमें से दो पर पार्टी ने लोकसभा उप चुनाव में जीत दर्ज कर संख्या को 14 पर ला दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन 14 पर भी जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में डट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बीते दिनों मुरादाबाद मंडल को मथा और फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, मऊ, गाजीपुर में भी डटे,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी को खंगाला।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर केन्द्र सरकार के चार मंत्री भी 14 सीट पर प्रवास कर अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। अब रणनीतिकार 2019 में इन सीटों पर भाजपा को मिली हार के कारणों का निदान करेंगे। अब उसी आधार पर चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी है।