भारत जोड़ो यात्रा :17 किलो मीटर का रास्ता पोस्टर-बैनर से पटा,भोजन में प्रसिद्ध बुरहानपुरी दाल-चावल परोस कर स्वागत होगा -

बुरहानपुरी दाल-चावल काफी प्रसिद्ध है गांधी को परोसा जाएगा 
 
 | 
5

Photo by google

भारत जोड़ो यात्रा :17 किलो मीटर का रास्ता पोस्टर-बैनर से पटा,भोजन में प्रसिद्ध बुरहानपुरी दाल-चावल परोस कर स्वागत होगा -

बुरहानपुर। 23 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले हैं। वे सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। यात्रा रूट पर करीब 17 किमी तक ऐसा कोई पेड़, बिजली का खंभा, मकान नहीं बचा, जहां राहुल के बैनर, पोस्टर न लगे हों। हम बात कर रहे हैं मप्र महाराष्ट्र की सीमा पर बसे बोदरली गांव की। यहां से 23 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।

बोदरली गांव मप्र से महाराष्ट्र को जोड़ता है। यह इसलिए चर्चा में है, क्योंकि यहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने वाली है। एमपी में यह यात्रा यहीं से एंटर होगी। यात्रा की तैयारियां जबरदस्त तरीके से की जा रही हैं। मप्र के हर जिले के कांग्रेस नेताओं के बैनर, पोस्टर बुरहानपुर से बोदरली तक जगह-जगह नजर आ रहे हैं। हर 10 से 15 फीट की दूरी पर बैनर-पोस्टर लगे हैं। यात्रा के रूट पर सड़क किनारे सांस्कृति कार्यक्रम भी किए जाएंगे। खंडवा में गणगौर नृत्य से भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोजाना एक थीम के साथ आगे बढ़ेगी। लोक और बलिदानी सम्मान के साथ प्रदेश में बुरहानपुर के बोदरली गांव से यात्रा प्रवेश करेगी और नारी सम्मान के साथ यह आगर मालवा से होते हुए प्रदेश से विदा लेगी। जिस दिन जो थीम रहेगी, उस दिन इससे से जुड़े लोग भी यात्रा में साथ चलेंगे। 23 नवंबर को यात्रा लोक सम्मान के रूप में आएगी।

यात्रा के सांस्कृतिक प्रभारी मुकेश नायक ने बताया- थीम पर रोजाना ध्वजारोहण के बाद लोगों से संवाद होगा। बलिदानी सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक, रिटायर्ड पुलिसकर्मी राहुल गांधी के साथ चलेंगे। पूर्व सैनिक अपने अनुभव शेयर करेंगे। किसानों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, खिलाड़ी, कलाकार न केवल इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे, बल्कि उनसे रोजाना बातचीत भी होगी।

यह है यात्रा की थीम -
जनता के सम्मान में लोकयात्रा
बलिदानी सम्मान यात्रा
देश के वीर सैनिकों का सम्मान यात्रा
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा
किसानों के लिए अन्नदाता सम्मान यात्रा
श्रमिकों के लिए श्रमिक सम्मन यात्रा
दिव्यांग सम्मान यात्रा
कलाकार सम्मान यात्रा
खिलाड़ी सम्मान यात्रा
वरिष्ठजन सम्मान यात्रा
प्रबुद्धजन सम्मान यात्रा
व्यापार जगत सम्मान यात्रा
नारी सम्मान यात्रा।

बोदरली बस स्टैंड से होगी यात्रा की शुरुआत -
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 6 बजे बोदरली बस स्टैंड से होगी। इससे करीब 7 किमी की दूरी पर है सेंट जेवियर स्कूल। इस स्कूल में राहुल गांधी का पहला स्टे होगा। वह सुबह करीब 10 बजे यहां पहुंचेंगे। दोपहर का भोजन यहीं होगा। शाम 4 बजे फिर यहीं से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।

जिस जगह राहुल भी रुकने वाले थे, अब वहां सिर्फ कंटेनर खड़े होंगे -
बोदरली में जिस 10 एकड़ के खेत को समतल कर राहुल गांधी के रुकने के लिए व्यवस्था की जा रही थी, वहां अब केवल 60 कंटेनर खड़े होंगे। बताया जा रहा है कि यह कंटेनर 22 नवंबर की शाम में ही यहां लाकर खड़े कर दिए जाएंगे।

बुरहानपुर व्यंजन परोसेंगे, दाल चावल फेमस -
राहुल गांधी को बुरहानपुरी दाल-चावल परोसे जाएंगे। दरअसल, बुरहानपुरी दाल-चावल काफी प्रसिद्ध है। शादी में यही दाल-चावल बनाए जाते हैं। इसका टेस्ट आम दाल-चावल से अलग होता है। दाल मसालों के साथ पकाई जाती है। इसके अलावा उन्हें बुरहानपुरी जलेबी, दराबा भी परोसा जाएगा।

करीब 5 हजार की आबादी वाले बोदरली गांव में इस समय उत्साह का माहौल है। यहां हर कोई राहुल गांधी की अगवानी में जुटा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मालूम है कि राहुल गांधी यहां आने वाले हैं। स्वागत स्टेज पर ही बंजारा लोकनृत्य की भी प्रस्तुति होने वाली है। 22 नवंबर को शाम तक इस स्टेज के आसपास केले के तोरण से द्वार सजाया जाएगा।

स्टेज के सामने बंजारा ड्रेस में इंदिरा गांधी का पोस्टर -
यूं तो बुरहानपुर से बोदरली तक हर जगह बैनर, पोस्टर लगे हुए हैं, लेकिन एक यूनिक फोटो ग्राम बोदरली में बनाए जा रहे स्टेज के ठीक सामने लगाया गया है। इसमें इंदिरा गांधी को बंजारा ड्रेस में दिखाया गया है। फोटो काफी पुराना है। राहुल गांधी महाराष्ट्र की ओर से आ रहे हैं इस बैनर को ऐसे लगाया गया है कि राहुल गांधी की भी नजर उस पर पड़े।

आज दो पूर्व मुख्यमंत्री आएंगे -
22 नवंबर को दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और कमलनाथ शाम में 5 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। वह यहां सेवासदन कॉलेज में एक समारोह में भी शामि होंगे। उनके अलावा देशभर और प्रदेश से कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। सभी होटल, धर्मशालाएं बुक कर ली गई है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां भी ठहर रहे हैं।
क्रेडिट - विकास पथ