राष्ट्रपति चुनाव में MP में क्रास वोटिंगः 13 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को किया वोट, BJP बोली- कांग्रेस में पार्टी की प्रतिभाओं का हो रहा दमन...

राष्ट्रपति चुनाव में MP में क्रास वोटिंग
 | 
12

File photo

राष्ट्रपति चुनाव में MP में क्रास वोटिंगः 13 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को किया वोट, BJP बोली- कांग्रेस में पार्टी की प्रतिभाओं का हो रहा दमन

राकेश चतुर्वेदी,भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में 13 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग की है। जानकारी के अनुसार एमपी से द्रौपदी मुर्मू को 133 वोट मिलने थे लेकिन उन्हें 146 वोट को मिले है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खाते में 95 वोट आना थे आए सिर्फ 79 वोट।

बता दें कि एमपी में कांग्रेस के कुल 96 विधायक है। एक विधायक सचिन बिरला पहले से ही कांग्रेस से बागी हैं। वहीं मध्यप्रदेश बीजेपी के पास कुल 126 विधायक है। इसके अलावा 2 बसपा, 1 सपा और 4 निर्दलीय का भी समर्थन मिला है। 230 वोट में से 5 वोट रद्द हुए है।

क्रॉस वोटिंग पर बीजेपी का बयान
क्रॉस वोटिंग पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है। कहा- कमलनाथ जी देखते जाइए आपके साथ और क्या-क्या होने वाला है। बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनी है। एक समय इंदिरा गांधी ने भी आह्वान किया था। अंतरात्मा की आवाज का आह्वान किया था। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति- जनजाति का कभी भला नहीं किया। यह बात कांग्रेस विधायक जानते हैं। विधायकों ने कमलनाथ के उस जहाज से छलांग लगाई है जिसमें रोज नए-नए छेद हो रहे हैं। कांग्रेस में पार्टी की प्रतिभाओं का दमन हो रहा है।साभार