धर्म-कर्मः हिमाचल के CM जयराम ठाकुर उज्जैन महाकाल के भस्मारती में शामिल हुए, सपरिवार बाबा के किए दर्शन, नागचंद्रेश्वर मंदिर के नीचे लगी आग, कोई जनहानि नहीं

धर्म-कर्मः हिमाचल के CM जयराम ठाकुर उज्जैन महाकाल के भस्मारती में शामिल हुए
 | 
1

File photo

धर्म-कर्मः हिमाचल के CM जयराम ठाकुर उज्जैन महाकाल के भस्मारती में शामिल हुए, सपरिवार बाबा के किए दर्शन, नागचंद्रेश्वर मंदिर के नीचे लगी आग, कोई जनहानि नहीं

प्रदीप मालवीय उज्जैन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल के भस्मारती में शामिल हुए। वे सपरिवार भस्म आरती में शामिल हुए। पं. महेश पुजारी द्वारा सभी पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी आगवानी की।

दर्शन के बाद जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हर वर्ष दर्शन के लिए आते हैं। सब को बल मिले, ताकत मिले, ऐसी भगवान से कामना है। जयराम ठाकुर के साथ भाजपा जिला महामंत्री विशाल राजौरिया भी मौजूद रहे। भस्म आरती दर्शन के साथ कालभैरव, मंगलनाथ, अंगारेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। दर्शन कर वे इंदौर के लिए रवाना हुए।

बाबा महाकाल मंदिर परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के नीचे चल रहे फोल्डिंग ब्रिज काम के दौरान वेल्डिंग की वजह से अचानक आग लग गई। आग तत्काल काबू पा लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी श्रद्धालु भी है सुरक्षित।मंदिर परिसर में नागपंचमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और कोर्ट के निर्देश पर मंदिर के स्ट्रक्चर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोल्डिंग ब्रिज तैयार किया जा रहा है। ब्रिज के माध्यम से श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर तक पहुंचकर दर्शन करेंगे।

श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए ब्रिज बनाया रहा है। पर्व के बाद फिर हटा दिया जाएगा फोल्डिंग ब्रिज। वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक चिंगारी नीचे सिद्धविनायक मंदिर में गिरी और आग लग गई। मौके पर मंदिर समिति के कर्मचारी मौजूद थे। परिसर में मौजूद पुजारियों द्वारा तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। कार्य के दौरान इस जगह श्रद्धलुओं का प्रवेश बंद था। घटना गुरुवार देर रात की है।साभार