खुशखबरी: देश में 12 रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल -

सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल - 
 
 | 
1

File photo

खुशखबरी देश में 12 रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल - 

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले 3 महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 से 30 डॉलर सस्ता हुआ है। इस समय क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है, लेकिन फिर भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिल रही है। आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 प्रति लीटर सस्ता हो गया।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट -

अभी ब्रेंट क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 80.85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इस अनुपात के आधार पर अगर तेल कंपनियां कीमतें कम करती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के रेट 11 से 12 रुपये तक हो सकते हैं।

ऐसे लगाया जा सकता है अंदाजा
कच्चे तेल की कीमतें अगर 1 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ती या घटती हैं तो देश की तेल कंपनियों को एक लीटर पर 45 पैसे का असर होता है। इस हिसाब से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 11 से 12 रुपये की गिरावट देखनी को मिल जाती है।

क्रेडि-टnewsmailtoday