Hello! कनाडा से आपका भतीजा बोल रहा हूं....कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा फोन जाने क्या हुआ

कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा फोन जाने क्या हुआ 
 
 | 
1

Photo by google

Hello! कनाडा से आपका भतीजा बोल रहा हूं....कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा फोन जाने क्या हुआ 

 जालंधर। साइबर फ्रॉड करने वालों ने पूर्व डी.सी. को झांसे में लेकर उनसे 3 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर करके ठगी मार ली। फोन करने वाले ठग ने पूर्व डी.सी. के कैनेडा रहते भतीजे की तरह बात की और कहा कि उसके दोस्त की मां अस्पताल में दाखिल है जिसकी मदद करने के लिए वह साढ़े 5 लाख रुपए भेज रहा है जिसमें से कुछ पैसे दोस्ते को इंडिया वाले बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं। तीसरी बार जब ठग ने और पैसे ट्रांसफर करने को कहा तो पूर्व डी.सी. को शक पड़ा जिन्होंने ठग को वीडियो कॉल की लेकिन उसने खुद की फोटो नहीं दिखाई। तब तक पूर्व डी.सी. कश्मीर सिंह भतीजा समझकर 3 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर चुके थे। शिकायत मिलने पर थाना-7 में बिहार और वैस्ट बंगाल के संदिग्ध लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। 

पुलिस को दी शिकायत में हरदयाल नगर निवासी पूर्व डी.सी. कश्मीर सिंह ने बताया कि बीते माह उनके नंबर पर विदेश के नंबर से फोन आया था। फोन करने वाला उसे ताया जी कह कर बुला रहा था। उसने कहा कि उसका दोस्त इंडिया आया हुआ है जिसकी मां का आप्रेशन होना है और दोस्त की मदद के लिए उसके इंडिया वाले बैंक खाते में 1 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर करने है। इतना कहते ही ठग कहने लगा कि वह उनके खाते में 5 लाख 45 हजार 436 रुपए ट्रांसफर कर रहा है। ठग ने तुरंत ही कश्मीर सिंह के व्हाट्स एप नंबर पर ट्रांसफर की राशि की फर्जी रसीद भेज दी।

 कश्मीर सिंह ने कहा कि ठग उनके भतीजे की तरह ही बात कर रहा था और उसने यह भी कहा कि जब वह कैनेडा आया था तो इसी दोस्त ने उसकी भी मदद की थी। ऐसे में उसे एक फोन आया जिनके कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और उनके खाते में 5 लाख 45 हजार 436 रुपए ट्रांसफर हुए हैं। आरोपी ने कश्मीर सिंह को कहा कि इस बारे वह उसके पिता को न बताए क्योंकि यह उसका निजी काम है। कश्मीर सिंह ने ठग द्वारा दिए बैंक खाते में 1.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद ठग का दोबारा फोन आया और 2 लाख 20 हजार रुपए और ट्रांसफर करने को कहा। कश्मीर सिंह ने वह रकम भी अन्य दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दी। 

ठग ने दोबारा फोन करके 1 लाख रुपए की और मांग की लेकिन इस बार कश्मीर सिंह को शक हो गया। उन्होंने ठग के नंबर पर वीडियो कॉल की लेकिन ठग ने नॉर्मल बात करनी शुरू कर दी और खुद की तस्वीर नहीं दिखाई। जैसे ही उन्होंने अपने बैंक से सम्पर्क किया तो पता लगा कि उनके खाते में कोई भी नकदी विदेश से ट्रांसफर नहीं हुई है। कश्मीर सिंह ने दोबारा ठग को फोन करके पैसे वापस करने को कहा लेकिन उसके बाद से ठग ने फोन उठाने बंद कर दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो पता लगा कि जिन दो खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। वह राहुल पुत्र रजिंदर प्रसाद निवासी बिहार और बसुंदर मोडल पुत्र बिमल चंदर निवासी वैस्ट बंगाल के नाम पर हैं। थाना-7 में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने की जांच शुरू कर दी है। क्रेडिट JSR