किसानों की समस्याओं का निराकरण नही होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा किया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन -

किसानों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन -
 
 | 
1

File photo

12 सितंबर को समस्यायों के निराकरण के लिए विजली विभाग जवा को सौपा गया था ज्ञापन -

किसानों की समस्याओं का निराकरण नही होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा किया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन -

2

जवा तहसील अंतर्गत लगातार तराई क्षेत्र में अघोषित बिजली की कटौती, लो वोल्टेज, खराब केबिल,खराब पड़े ट्रांसफार्मेरो को नही बदलने से किसान और आमजन मानस परेसान है जिसके लिये राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ब्लाक इकाई जवा के अध्यक्ष अनिल सिंह संयोजक दिलीप सिंह,उपाध्यक्ष धनेन्द्र दुबे और उनके सहयोगियों के द्वारा निराकरण करने के लिए 12 सितंबर 2022 को सहायक अभियंता जवा को ज्ञापन सौपा गया था। कि उक्त मांगो को 15 सितंबर तक मे निराकरण किया जाय,लेकिन मांगो का निराकरण नही किया गया। जिसको लेकर शुक्रवार से विद्युत उप केंद्र जवा के सामने महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

आपको बता दे ग्राम कुठिला, बसरेही,गौहाना, बेलगवा, बराह, लोहरौही, महिलो गांव सहित कई गांवों के ट्रांसफार्मर खराब पड़े है और लो वोल्टेज से किसान परेसान है जिसे लेकर 12 सितंबर को ज्ञापन भी सौंपा गया था कि समस्यायों को 15 सितंबर तक मे निराकरण किया जाय वार्ना 16 सितंबर से विद्युत केंद्र जवा के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लेकिन बिजली विभाग के द्वारा मांगो को अनदेखा कर दिया गया।

जिसे लेकर शुक्रवार से मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।उस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के संयोजक सुशील कुमार सिंह,युवा किसान नेता राधा कृष्णन सिंह,युवा किसान नेता किशन लाल गुप्ता,उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, गिरधारी सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामायण सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह,अजीत सिंह, सुनील सिंह,दीपक विश्वकर्मा,आशीष सिंह, राम गोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर, रामदुलार सिंह, भागवत सिंह, भैयालाल कोल विद्यासागर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह,संतोष सिंह, रामसखा मांझी, माधव कोलसहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।