भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश -

यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे -
 
 | 
2

Photo by google

भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश -

पप्पू फरिश्ता, हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है. राहुल गांधी ने आज सुबह घटोटा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए। भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है। इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है।

3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने उन्हें पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अजय ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी शामिल कर रहे हैं। अजय ने बताया कि हरियाणा में यात्रा के दौरान कई खिलाड़ी जुड़े थे। इनमें कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी रहे। हिमाचल में होने वाली यात्रा में राहुल गांधी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अजय ठाकुर से बातचीत करेंगे। उन्होंने इसके लिए अजय ठाकुर को समय भी दिया है। अजय ठाकुर ने बताया कि एक खिलाड़ी होने के नाते वह इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। वह राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनसे अपने अनुभव साझा करेंगे। क्रेडिट JSR