NIA ने 11 राज्यों में छापे मारे,करीब 100 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार -

100 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार - 
 
 | 
1

File photo

NIA ने 11 राज्यों में छापे मारे, करीब 100 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार - 

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अगुवाई में कई एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 राज्यों में एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल (22), महाराष्ट्र (20), कर्नाटक (20), तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) में की गईं।.इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है। खबर है कि जांच एजेंसी ने करीब 106 ठिकानों पर दबिश दी है।

आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, महाराष्ट्र में 20, उत्तर प्रदेश मे 8, तमिलनाडु में 10, असम में 9, केरल में 22, कर्नाटक में 20 और आंध्र प्रदेश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।

जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम पर भी शिकंजा कसा है। उन्हें हिरासत में लिया गया है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।साभार - Asian News Service