कैबिनेट में जल्दी बदलाव के आसार -

पीएम मोदी के यूरोप दौरे से लौटने के बाद राज्य के कैबिनेट में बदलाव सम्भावित -
 
 | 
1

File photo

कैबिनेट में जल्दी बदलाव के आसार -

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की चर्चा पर जल्दी विराम लग सकता है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश से वापसी के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कैबिनेट में विस्तार या बड़े फेरबदल कर सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौर पर पहुंचे हैं। कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी राज्य में पहुंचे थे। भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे को विधानसभा चुनाव 2023 से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के यूरोप दौरे से लौटने के बाद राज्य में कैबिनेट में बदलाव हो सकते हैं। नेताओं और मुलाकातों के बीच शाह ने सीएम बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और पूर्व सीएम बीएस येडियुरप्पा के साथ लंच किया था। खास बात है कि उन्होंने इस दौरान भाजपा की कोर कमेटी की बैठक टाल दी थी।

खबर है कि शाह ने अंतिम समय में राज्य में भाजपा के पदाधिकारियों और अलग-अलग मोर्चों के नेताओं के साथ मीटिंग रद्द कर दी थी। पार्टी के कई सांसद और विधायक उम्मीद कर रहे थे कि शाह कैबिनेट विस्तार या नेतृत्व में बदलाव को लेकर संकेत देंगे। शाह के कर्नाटक दौरे की शुरुआत राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के साथ हुई थी, लेकिन येडियुरप्पा ने इसे खारिज कर दिया था। साभार विकाश पथ।