आश्चर्य किंतु सत्यः क्या आपने कभी हैंडपंप से आग निकलते देखा है, नहीं ना, तो देखिए वीडियो

आश्चर्य किंतु सत्यः
 | 
1

File photo

आश्चर्य किंतु सत्यः क्या आपने कभी हैंडपंप से आग निकलते देखा है, नहीं ना, तो देखिए वीडियो

दिनेश शर्मा, सागर। जिले के बंडा के बहरोल थाने के तहत आने वाले ग्राम उल्दन में हैडपंप में आग निकलने की आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आते है ही गांव में लोगों की भीड़ लग गई। सभी कुदरत के इस अजीब घटना को देखकर आश्चर्य प्रगट करते रहे।

बताया जा रहा है कि कल शाम के समय ग्राम उल्दन के एक हैडपंप में से एक व्यक्ति ने जाकर माचिस जलाई तो उसमें से आग निकलने ली। हैंडपंप से निकली आग करीब 5 मिनट तक जलती रही। बताया जाता है कि गांव के हैंडपंप में आग निकालने का यह पहला मामला नहीं है। आग इस गांव में कई हैंडपंप से निकल चुकी है। इस गांव के हैंडपंप एवं बोरवेल से सैंपल लिए गए थे। यह संभावना जताई जा रही है कि ग्राम उल्दन में हीलियम के साथ मीथेन गैस भी मौजूद है।

ग्राम उल्दन निवासी हरनाम पटेल ने बताया कि इसमें करीब शाम के समय से आग निकल रही है और अभी जैसे कि आप लोगों ने देखा और निरीक्षण भी किया। एक लड़के ने तिल्ली जलाई और उस हैडपंप में से आग निकलने लगी। उन्होंने कहा कि यदि इसमें गैस है तो संबंधित विभाग को जांच और परीक्षण कर ऐसे हैंडपंप को बंद कर देना चाहिए अन्यथा कोई गंभीर घटना भी घट सकती है। वैसे आग लगने का कोई वैज्ञानिक कारण या आधार सामने नहीं आया है। वहीं कई ग्रामीण इसे चमत्कार भी मान रहे हैं।