दिल्ली में दर्ज हुआ तजिंदर पाल बग्गा की किडनैपिंग का केस, हरियाणा में रोकी गाड़ी; विश्वास का भगवंत मान पर तंज -

कुमार विश्वास का मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज -
 
 | 
1

File photo

दिल्ली में दर्ज हुआ तजिंदर पाल बग्गा की किडनैपिंग का केस, हरियाणा में रोकी गाड़ी; विश्वास का भगवंत मान पर तंज -

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद इस केस में उस समय नया मोड़ आया जब बग्गा को पंजाब ले जा रहे काफिले को हरियाणा में रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस के द्वारा किडनैपिंग का एक केस दर्ज करने के बाद ऐसा किया गया है। 

आपको यह भी बता दें कि बग्गा की गिरफ्तारी पर बीजेपी तो भड़की ही, साथ ही आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की नसीहतें दी हैं। इससे पहले कुमार विश्वास के घर भी पंजाब पुलिस पहुंची थी। उनके खिलाफ भी पंजाब में मामला दर्ज है।

हरियाणा में रोकी गईं पंजाब पुलिस की गाड़ियां -

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ियों को हरियाणा में रोका गया है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है।  दिल्ली पुलिस के कहने पर गाड़ी रोकी गई है।बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर शुक्रवार को पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की पुलिस आमने सामने आ गई. दिल्ली से लेकर कुरुक्षेत्र तक बवाल मचा। साभार विकाश पथ।