भयानक अपराध : ढाई साल के बेटे की हत्या, मां ने किया भयानक अपराध जिसे माफ नहीं किया जा सकता

ढाई साल के बेटे की हत्या
 | 
1

File photo

ढाई साल के बेटे की हत्या, मां ने किया भयानक अपराध जिसे माफ नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली: इंदौर में एक नाबालिग मां ने अपने ढाई साल के बेटे को मार डाला। पुलिस ने शनिवार को बताया है कि बच्चे के लगातार रोने से यह नाबालिग लड़की परेशान हो गई थी और इसी वजह से उन्हें अपने बच्चे को मार डाला। यह भयानक अपराध उस वक्त सामने आया जब पुलिस ने नाबालिग मां से कहा कि उसे डीएनए टेस्ट के लिए बच्चे के खून का नमूना चाहिए।

दरअसल इस मामले में बच्चे का पिता जो कि लड़की का प्रेमी था उस पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। आरोपी पिता पर लड़की के माता-पिता की शिकायत पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के डीएनए का मिलान बच्चे के डीएनए के साथ करना चाहती थी।

जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने बच्चे की मां से कहा कि उसे डीएनए टेस्ट के लिए बच्चे का सैंपल लेना है। तब लड़की ने पुलिस को कुछ दिनों तक यह कह कर बरगलाया कि बच्चे की तबीयत खराब है। इसके बाद अचानक 2 दिन पहले उसने पुलिस से कहा कि बच्चे की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जब उनकी नजर बच्चे के शव पर पड़ी तब उन्हें उसकी मौत संदिग्ध लगी। दरअसल बच्चे के नाक और गर्दन पर निशान होने का शक हुआ था।

हालांकि, उस वक्त लड़की ने बच्चे की मौत को लेकर कुछ नहीं कहा , जिसके बाद पुलिस ने शव की ऑटोप्सी करवाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। मां ने बच्चे को मारा था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जुवेनाइल सेंटर भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की अपने प्रेमी के साथ अक्टूबर 2020 में फरार हो गई थी। पिछले साल जुलाई के महीने में दोनों को पुलिस ने पकड़ा था। उस वक्त लड़की 4 महीने की गर्भवती थी। लड़की के प्रेमी को पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म तथा अपहरण की धाराओं के तहत जेल भेजा गया था। हालांकि, लड़की ने अपने परिजनों पर दबाव बनाया था और आरोपी को जमानत मिल गई थी। मार्च के महीने में लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।

इधर जमानत से प्रेमी के बाहर आने के बाद लड़की के साथ उसका रिश्ता लगभग खत्म हो गया था। लड़की ने किसी और से शादी रचाने का फैसला किया था, लेकिन बच्चे की वजह से लड़की को इस काम में परेशानी हो रही थी। बच्चे के रोने और चिल्लाने से भी वो परेशान थी। इसके बाद उसने इस परेशानी से बाहर आने के बारे में सोचा और इस परेशानी से निजात पाने के लिए उसने बच्चे को मार डाला।