धान खरीदी केंद्र में धान की हेराफेरी करने वालों से खिलाफ गिरी गाज -

धान की हेराफेरी करने वालों से खिलाफ गिरी गाज -
 
 | 
photo

File photo

धान खरीदी केंद्र में धान की हेराफेरी करने वालों से खिलाफ गिरी गाज -

रीवा - जिला दंडाधिकारी रीवा डॉक्टर इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन के निर्देशानुसार दिनाँक 11.01.22 को जिला प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम जिला रीवा संजय सिंह एवं थाना प्रभारी लौर उनि मनोज गौतम ने संयुक्त रूप से धान खरीदी केंद्रों में स्वलाभ के लिए धान की हेराफेरी करने वाले आरोपियों मनीष गुप्ता निवासी मऊगंज, हिमांशु केशरवानी निवासी मऊगंज, अतुल सिंह सेंगर, एवं समिति प्रबन्धक पथरहा के विरूद्ध धारा 420 ipc एक्ट, 3/7आवश्यक वस्तुअधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है वही धान की हेराफेरी पर निरन्तर कार्यवाही जारी है।

टिकरी गांव में पकड़ी गई 84 बोरा व्यापारियों की धान.. कालाबाजारी के उद्देश्य लाई जा रही थी धान मध्यप्रदेश में इन दिनों की धान की खरीदी शुरू है तो वहीं व्यापारियों के द्वारा सस्ते दरों में धान खरीद कर खरीदी केंद्रों में महंगे दामों में धान की काला बाजारी कर रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत से सामने आया है जहां आज खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी ने 84 बोरी धान पकड़ी है बताया जा रहा है कि मनगवां थाना अंतर्गत टिकुरी गांव में 84 बोरा धान पकड़ी गई है जो कि व्यापारी बेचने के उद्देश्य से खरीदी केंद्र में ले जा रहा था पकड़ी गई धान को नॉन डीएम ने गोदाम में सुरक्षित रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं बताया जा रहा है कि जिस कर्मचारी केा सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है उस कर्मचारी के ऊपर पूर्व में कई गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद भी नॉन DM के द्वारा भरोसा जताते हुए धान को गोदाम में सुरक्षित करने का निर्देशित किया है बड़ा सवाल तो यह है कि पूर्व में कालाबाजारी के आरोप में कई बार नाम आ चुका है बावजूद इसके नॉन डीएम ने भरोसा जताया है।