बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव के बाद होंगे बोर्ड एग्जाम, जानें क्या है कारण

विधानसभा चुनाव के बाद होंगे बोर्ड एग्जाम
 | 
photo

File photo

विधानसभा चुनाव के बाद होंगे बोर्ड एग्जाम, जानें क्या है कारण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं अब विधानसभा चुनाव के बाद होंगी। इससे पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं चुनाव से पहले करा ली जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च 2022 से पहले विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसी बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी पड़ रही हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल यूपी चुनाव के बाद आयोजित किया जाएगा।

करीब 51 लाख छात्र दे सकते हैं यूपी बोर्ड परीक्षा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 27 लाख से ज्यादा और 12वीं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 23 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। परीक्षाएं 19 अक्टूबर 2022 से शुरू होंगी।

यह है चुनाव के बाद परीक्षा कराने का कारण।

2017 में गठित हुई सरकार का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। ऐसे में मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराना जरूरी है। ऐसे में चुनाव में टीचरों को बीएलओ नियुक्त किया जाता है। स्कूलों में वोटिंग के लिए सेंटर बनाए जाते हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन तक चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे। चुनाव नहीं टाले जा सकते हैं इसलिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चुनाव के बाद कराने का फैसला लिया गया है।