BREAKING : पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह भगोड़ा घोषित

पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह भगोड़ा घोषित
 | 
photo

File photo

पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह भगोड़ा घोषित

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में जांच चल रही है. परमबीर सिंह फरार हैं और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को उनकी तलाश है. गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच परमबीर सिंह तक नहीं पहुंच पाई है.

इसी बीच अब परमबीर सिंह को एक मजिस्ट्रेट द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. हाल ही में क्राइम ब्रांच ने मुंबई के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दायर कर परमबीर सिंह को फरार अपराधी घोषित करने की मांग की थी.

एक जानकारी के मुताबिक मालाबार हिल स्थित परमबीर सिंह के आवास पर सुरक्षा गार्ड सतीश बुरुटे और रसोइए रामबहादुर थापा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मिले. उन्होंने क्राइम ब्रांच को ये जानकारी दी कि परमबीर सिंह और उनका परिवार पिछले तीन महीने से लापता है. 

परमबीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी करने को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट का रुख किया था. सिंह के अलावा, कोर्ट ने विनय सिंह और रियाज भाटी के खिलाफ भी वॉरेंट जारी किया है. परमबीर सिंह समेत कई आरोपियों की क्राइम ब्रांच को लंबे समय से तलाश है.