CONGRESS : नगर पंचायत मारो पर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत मारो पर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का कब्जा
 
 | 
photo

File photo

नगर पंचायत मारो पर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का कब्जा

बेमेतरा। नगर पंचायत मारो में गहमागहमी के बीच आखिरकार कांग्रेस का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे है। हालांकि चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

जहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री दयालदास बघेल अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। वही मतगणना के बीच में कार्यकर्ताओं में गहमागहमी जारी रही है। वहीं कांग्रेस से संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चे पर साथ रहे। आखिरकार नगर पंचायत मारो में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जहां नगर पंचायत मारो में कुल 15 मतों से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर मिरी और उपाध्यक्ष के लिए आराधना सिंह क्षत्रिय को 9-9 मत मिले है। वहीं भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को 6-6 मत मिले।