फांसी : पुलिस लाइन में फांसी पर झूलता मिला महिला ASI के पति का शव

पुलिस लाइन में फांसी पर झूलता मिला महिला ASI के पति का शव
 | 
photo

File photo

पुलिस लाइन में फांसी पर झूलता मिला महिला ASI के पति का शव

सागर :  पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिसकर्मी के पति का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अस्पताल के पीछे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर बंधे फंदे से लटका शव घुटनों से जमीन पर टिका हुआ था। इसकी खबर पुलिस लाइन परिसर में फैल गई। मृतक की पहचान सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआइ के पति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल भवन के पीछे झाड़ियों के बीच पेड़ पर शव लटका होने की सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई थी। थाने से जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वहां काफी लोग जमा हो चुके थे। शव की पहचान 35 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर (गौंड़) के रूप में की गई। युवक सिविल लाइन थाने में तैनात महिला एएसआइ रेखा सिंह का पति था जो कि सरकारी आवास में परिवार सहित रहता था।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे पोस्टमॉर्टम कराते हुए परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक देवेन्द्र का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व एएसआइ रेखा सिंह के साथ हुआ था। उनकी दो संतानें भी हैं। एएसआइ रेखा और उनका पति देवेन्द्र दोनों बच्चों के साथ बुधवार रात भोजन करने के बाद सो गए थे। सुबह देवेन्द्र का शव फंदे पर लटका मिलने की खबर घर पहुंची। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इस वजह से आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि देवेन्द्र के पास फिलहाल कोई काम नहीं था और वह पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। इसके चलते पुलिस द्वारा अवसाद के चलते उसके द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का अनुमान लगा रही है।