हैवानियत : नाबालिग लड़की से पिता समेत 28 लोगों पर लगाया वर्षों से यौन शोषण का आरोप -

लड़की से पिता समेत 28 लोगों पर लगाया वर्षों से दुष्कर्म
 | 
rape

File Photo

बच्ची का कहना है कि उसके पिता ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि अन्य लोगों से भी करवाया। मामले में पिता समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ललितपुर - ललितपुर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया। बच्ची का कहना है कि उसके पिता ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि अन्य लोगों से भी करवाया। इस मामले में पिता समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपियों में कुछ नेता भी शामिल हैं हालांकि पुलिस ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ कई वर्षों से दुष्कर्म हो रहा था। घटना ललितपुर कोतवाली क्षेत्र की है। घटना के बारे में एएसपी ने बयान दिया,'थाना क्षेत्र कोतवाली के अंतर्गत की घटना है। नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि पिता ने ही उसका शारीरिक शोषण किया और अन्य लोगों से भी करवाता था।