जानिए आज के मौसम का हाल, मध्यप्रदेश के किन किन जिलों में होगी बारिश

जानिए आज के मौसम का हाल
 | 
2

Photo by google

जानिए आज के मौसम का हाल, मध्यप्रदेश के किन किन जिलों में होगी बारिश

आज के मौसम का हाल: जानिए आज के मौसम का हाल मध्यप्रदेश के किन किन जिलों में होगी बारिश मध्यप्रदेश के किन किन जिलों में होगी बारिश बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मंलगवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं रीवा के सिरमौर क्षेत्र में ओले भी गिरे।

image 74

MP के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित दर्जन भर से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, खरगोन, रायसेन और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भोपाल, गुना, अशोकनगर, शाजापुर जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। फिलहाल प्रदेश में दो से तीन दिन मेघमय और बारिश का मौसम बना रहेगा मध्यप्रदेश के भोपाल में बीती रात तेज बारिश हुई। सुबह से ही 10 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 6 मई तक बारिश की संभावना

image 75

महानगरों का भी तापमान बढ़ रहा है

प्रदेश के तापमान में अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं। साथ ही साथ प्रमुख महानगरों का न्यूनतम तापमान अब तेजी से बढ़ने लगा है। नर्मदापुरम में 20.8 डिग्री सेल्सियस, सागर में 19.6 डिग्री, भोपाल में 18.8, इंदौर में 18.6, जबलपुर में 15.7, सीधी में 17.6 और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस देखा गया।

image 76

लेकिन कही कही तापमान अभी स्थिर बना है

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भले ही बढ़त देखने को मिल रही हो, लेकिन लेकिन कही कही तापमान अभी स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार को 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद दमोह से 30 डिग्री, मंडला 36.5 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा अधिकांश जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।साभार - betul samachar