शहर में अधिकतम पारा 40 डिग्री, दिन में लोगों की हलचल कम

शहर में अधिकतम पारा 40 डिग्री
 | 
1

Photo by google

शहर में अधिकतम पारा 40 डिग्री, दिन में लोगों की हलचल कम

टोंक। टोंक जिले में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। हालांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई। लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आने वाले दिनों में तापमान में खासी बढ़ोतरी होगी।

अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। सूर्य के उग्र तेवर से आसमान से आग की तरह बरस रहे हैं। आलम यह है कि गर्म हवाएं गर्मी का अहसास करा रही हैं। पैदल यात्री थकान और घबराहट महसूस करने लगते हैं। ऐसे में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। रोजाना खरीदारी के चलते दोपहर में निकलने वाले भी सिर व चेहरे को कपड़े से ढकने सहित गर्मी से बचाव के इंतजाम कर निकल रहे हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से कूलर, एसी और पंखे की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है।JSR