PRESS CONFERENCE : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस, दी ये जानकारियां
File photo
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस, दी ये जानकारियां
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत में COVID मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट महाराष्ट्र में 22.39% दर्ज की गई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 32.18%, दिल्ली में 23.1% और यूपी में 4.47% दर है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड मामले भारत ही नहीं, विश्व स्तर पर 159 देशों में बढ़ रहे हैं. यूरोप के आठ देशों में पिछले दो सप्ताह में 2 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है. 12 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 के करीब पहुंच गई है.
वहीं, दुनिया में पिछले एक हफ्ते में 25,13,144 मामले देखने को मिले हैं. साथ ही विश्वमें कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख के करीब हो चुकी है. एक दिन के भीतर अब तक के सबसे ज्यादा 31.59 लाख मामले वैश्विक स्तर पर दर्ज किए गए हैं
भारत में #COVID19 मामले तेज़ी से बढ़े हैं। 159 देशों में मामले बढ़ रहे हैं। यूरोप के 8 देशों में पिछले 2 सप्ताह में 2 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज़ की गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 के करीब है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल pic.twitter.com/2iXSf6BT7U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022

30 दिसंबर को पॉज़िटिविटी रेट 1.1% थी, वो बढ़कर 11.05% हो गई है। महाराष्ट्र, पं. बंगाल, दिल्ली,तमिलनाडु,कर्नाटक, उ. प्र.,केरल व गुजरात से आ रहे #COVID19 के आंकड़े चिंता का विषय हैं।#Omicron से भारत में एक और विश्व में 115 मृत्यु हुई है: लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय pic.twitter.com/4giwmuDqAp