BREAKING : प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी,लिया बाबा विश्वनाथ के बाद मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद -

प्रियंका ने लिया बाबा विश्वनाथ के बाद मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद
 
 | 
priyanka gandhi

File photo

प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी, लिया बाबा विश्वनाथ के बाद मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद -

वाराणसी, 10 अक्टूबर (ए)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को वाराणसी पहुंच गई हैं। यहां से पहले वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। बाबा विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी ने विधि-विधान पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर में मां का आशीर्वाद में लेने के बाद दुर्गा कुंडमंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। 

इसके बाद लंका चौराहे पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली के लिए वाराणसी पहुंची हैं। 

प्रियंका गांधी वाराणसी में जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित भी करेंगी। उनकी रैली की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।