कोर्ट का आदेश : शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, पूरा मामला जानिए -

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म
 | 
Doctor woman

File Photo

कोर्ट का आदेश : शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, पूरा  मामला जानिए -

नोएडा। थाना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने हरियाणा के डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। वह गाजियाबाद में रहती हैं। उनका कहना है कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात फरीदाबाद के डॉक्टर से हुई थी। 

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उन्हें शादी का झांसा देकर सेक्टर 2 स्थित होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया।

 जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर महिला डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।