शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली,04 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -

04 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -
 
 | 
arrested

File photo

शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली,04 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -

शाहपुर। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे गिरफ्तारी वारंट या स्थाई वारंट पर पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी मऊगंज शैलेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर उप निरीक्षक दीपक तिवारी द्वारा अपने हमराह स्टाफ के साथ मिलकर कई वर्षों से फरार चल रहे 4 स्थाई वारंटी जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था जो आज दिनांक 24 नवंबर 2021 को अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हनुमाना भेजा गया।

 प्रकरण क्र.59/2007 अपराध क्रमांक 121/06  धारा 498 ए 34 तहत स्थाई वारंटीओं अरुणेंद्र उर्फ बब्बन सिंह पिता बांकेलाल सिंह उम्र 30 वर्ष ,राजेंद्र बहादुर सिंह पिता बांकेलाल सिंह उम्र 46 वर्ष, ददन सिंह पिता बांकेलाल सिंह उम्र 35 वर्ष, बांकेलाल सिंह पिता दलवीर सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी तेलिहा थाना हनुमाना रीवा मध्य प्रदेश। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी , सह उपनिरीक्षक राजमणि रजक, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक संतोष रावत, आरक्षक हीरा कन्नौज, चालक नयन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।