आज और कल भारत में राजकीय शोक, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

आज और कल भारत में राजकीय शोक
 | 
breaking new

Phoot by google

आज और कल भारत में राजकीय शोक, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बादल के लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में दो दिन राजकीय शोक रहेगा। शोक के दिनों में, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और इन दो दिनों में कोई आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।JSR