हत्या : होटल संचालक की हत्या, बंटवारा विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

होटल संचालक की हत्या
 | 
photo

File photo

होटल संचालक की हत्या, बंटवारा विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र के सुंदरडीह भलार गांव में होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। धान के बंटवारा विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। मृतक सुंदरडीह भलार गांव निवासी कैलाश यादव का पुत्र राकेश रंजन था। मृतक का जमालपुर में होटल है। धरहरा पुलिस इस संबंध में तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की मां माला देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सुंदरडीह के पास खलिहान में धान बंटवारा के दौरान चाचा और भतीजा के बीच विवाद हुआ। इसी बीच विजय यादव ने एक हाथ में पिस्तौल एवं दूसरे हाथ में कट्टा लेकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान राकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके चेहरे एवं गर्दन पर धारदार हथियार से कई हमले किये गये। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। पुलिस ने कहा आवेदन मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।