SALARY : वहीं कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार से लेकर 49 हजार तक की बढ़ोतरी होगी

वहीं कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार से लेकर 49 हजार तक की बढ़ोतरी होगी
 | 
photo

File photo

Mp News : वहीं कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार से लेकर 49 हजार तक की बढ़ोतरी होगी।

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए साल में 7th pay commission केंद्र कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जा सकती है। एक तरफ जहां 18 महीने के बकाया एरियर (DA Arrears) पर बड़ा फैसला हो सकता है। वहीं महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 फीसद की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता बढ़कर 34% होगा। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के बाद एक बार फिर से कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे पहले अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को बढ़ाकर 17% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया था।

वहीँ महंगाई भत्तों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। इस साल महंगाई भत्ता 3% की वृद्धि के साथ, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कुल DA 34% होगा। इसका मतलब है कि 18,000 रुपये प्रति माह कमाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी को सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपये मिलेगा।

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक बार फिर से बड़ी राहत दी जा सकती है। फिटमेंट फैक्टर Fitment factor) को लेकर सरकार बड़ी तैयारी में है। इसके अलावा AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसद का इजाफा तय माना जा रहा है। वहीं कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार से लेकर 45 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। जिसका फायदा एक करोड़ कर्मचारी पेंशनर्स को मिलेगा। एक करोड़ कर्मचारियों में 68 लाख कर्मचारी जबकि 48 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक AICPI नवंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते में 3 फीसद का इजाफा नजर आ रहा है। वहीं अगर सरकार द्वारा जनवरी महीने में 3 फीसद की वृद्धि की घोषणा करती है तो इसका सीधा सीधा लाभ कर्मचारियों को होगा।

इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर के इजाफे पर भी चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर यदि 2.57 से बढ़कर 3.68 किया जाता है तो न्यूनतम सैलरी सीमा 26,000 रूपए होगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के वेतन में मिलने वाले लाभ में 8000 का अतिरिक्त इजाफा देखने को मिलेगा।

ऐसे जाने कैलकुलेशन।

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 है तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी वर्तमान नियम के मुताबिक 18000*2.57 = 46,260 रुपए होगी।

वही फिटमेंट फैक्टर 3.68 तक बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी 18,000*3.68 = 95,680 रूपए पहुंच जाएगी।

इससे कर्मचारियों को सैलरी में बंपर लाभ मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा अभी तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि 2022 में एक बार फिर से सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा सकती है। जिसे कर्मचारियों की बेसिक वेतन द्वारा तय किए जाएंगे। वहीं सरकार केंद्र कर्मचारियों को DA वृद्धि के अलावा HRA सहित CEA में भी बड़ा लाभ दे सकती है।