BREAKING : आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी,देखें वीडियो

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी
 
 | 
photo

File photo

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जब भी भारत के इतिहास की सबसे सशक्त महिलाओं को याद किया जाएगा, इसमें इंदिरा गांधी का नाम जरूर शामिल होगा। इंदिरा गांधी वैसे तो राजनीति से जुड़ी एक महिला हैं, लेकिन उनके कामों, फैसलों ने उन्हें मात्र एक महिला नहीं रहने दिया, बल्कि भारत की लौह महिला बनी दिया। 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती होती है। साल 1917 में इस दिन जवाहर लाल नेहरू के घर एक बेटी का जन्म हुआ जो आजाद भारत की सबसे सशक्त महिला बन गई। इंदिरा गांधी आजाद भारत के इतिहास की इकलौती महिला हैं जो प्रधानमंत्री बनीं। उनके बाद से आजतक कभी भी किसी महिला को इस पद पर आने का मौका नहीं मिला। इंदिरा गांधी न केवल प्रधानमंत्री बनी बल्कि उन्होंने ऐसे दमदार फैसले लिए जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके फैसलों पर सवाल उठे। विरोध हुआ, सत्ता तक चली गई लेकिन इंदिरा टस से मस नहीं हुईं। चलिए जानते हैं भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के 5 फैसलों के बारे में।