आज का राशिफल, 8 जून 2022

आज का राशिफल, 8 जून 2022
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफल, 8 जून 2022

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 31 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शुक्ला देवी पूजन, माता क्षीर भवानी का मेला और श्री दुर्गाष्टमी व्रत और धूमावती जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 8 जून का राशिफल।

मेष राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप उन चीजों को महत्व दें, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। आज के दिन जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष राशि आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। आज घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज थोड़ी ही मेहनत करने से कुछ जरुरी काम पूरे हो जायेंगे। आज आपको कई सारे निमंत्रण मिलेंगे। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जायेंगे, तो तरक्की की नयी ऊंचाईयों को पा लेंगे। आज के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। हो सकता है आज किसी काम में आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़े। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज के दिन गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई बढ़िया अवसर मिलेगा, जिसको लेने में थोड़ी भी देर न करें। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आज आपकी दूसरों के बीच आपको पहचान मिल सकती है। आज आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रख सकते हैं। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आज आपको फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

कर्क राशि आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। आज काम के प्रति दौड़-भाग बनी रह सकती है। आज कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। हो सके तो आज उधार लेन-देन से बचें। आज फीजूल की बातों पर बहस करने से भी बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप किसी से बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी समारोह में आज खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं, इससे निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें और लोगों से बेझिझक बात करें। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यापार में आज धीमी गति से थोड़ी टेंशन हो सकती है। चीज़ों को दूसरे रुख में मोड़ने की कोशिश करेंगे, तो अच्छा होगा। आज के दिन गाय को चारा खिलाएं, स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के दिन पक्षियों को दाना डालें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश आज लाभदायक रहेगा। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। आज किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज के दिन पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

मकर राशि आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका ध्यान भटक सकता है। इससे काम समय से पूरे होने में परेशानी आयेगी। आज कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान सकते हैं। आज के दिन बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

कुंभ राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज आपकी रुचि नई चीजों के कलेक्शन कलेक्ट करने में रहेगी। आज ऑफिस में भी कुछ नया हो सकता है। आज आपका केबिन किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है। आज के दिन दही खाकर घर से बाहर निकलें, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मीन राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो शुभ मुहर्त देखकर खरीदें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी को अच्छा-सा तोहफा गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। आज के दिन हनुमान जी को लाल रंग का चोला चढ़ाएं,आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।