आज का राशिफल, 14 जनवरी 2024

आज का राशिफल
 | 
3

Photo by google

आज का राशिफल, 14 जनवरी 2024

मेष राशि : मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के संयोग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा। शुभ समय है।

वृषभ राशि : वाणी में मधुरता आएगी। संगीत और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धैर्यता में कमी आएगी। मित्रों के सहयोग से कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। मन शांत रहेगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा।

कन्या राशि : भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव होगा। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

तुला राशि : परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। आय में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च हो सकता है। भावनाओं को वश में रखें और क्रोध के अतिरेक से बचें। आज मित्रों के सहयोग से व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि : शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। धन से जुड़े फैसले समझदारी से लें और जल्दबाजी में कोई काम न करें।

धनु राशि : धैर्यता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। बातचीत में संतुलित रहें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

मकर राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे चेहरे पर मुस्कान आएगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।jsr